लखनऊ : एसजीपीजीआई के डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी बोले- फेफड़े की बीमारियों में भी कारगर है फिजियोथेरेपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रायबरेली रोड स्थित उतरेठिया स्वास्थ्य बिहार में न्यूरोस्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरूआत हुई है। जिसका उद्घाटन एसजीपीजीआई के डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने किया है।

डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस सेंटर में जोड़ो, मांसपेशियों, पैरालिसिस, स्पोर्टस इंजरी (लिगामेंट टियर)  समेत हृदय और फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे मरीजों को इलाज दिया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन को अंदर लेने और फिल्टर करने की जिम्मेदारी फेफड़े पर है। ऐसे में फेफड़े को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिससे शरीर बेहतर काम करता रहे। इसमें फिजियोथेरेपी काफी अहम साबित हो सकती है। एक शब्द मे यदि यह कहा जाये कि फेफड़ों के पुनर्वास में फिजियोथेरेपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तो गलत न होगा। उन्होंने बताया कि सीओपीडी, निमोनिया समेत अन्य संक्रमण  में फेफड़े की कार्यप्रणाली खराब हो सकती है। ऐसे में दवाओं के साथ यदि मरीजों को फिजियोथेरेपी दी जाये तो परिणाम बेहतर आते हैं। कोविड के मरीजों में भी फिजियोथेरेपी से अच्छे परिणाम मिले हैं। यहां तक भर्ती मरीज जल्दी ठीक होकर अपने घर गये हैं।

इस मौके पर डॉ. पवन तिवारी, डॉ. राजेंद्र कुमार डॉ. कुलदीप, डॉ. हिमांशु सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लोहिया संस्थान में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत

संबंधित समाचार