लखनऊ : लोहिया संस्थान में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी की अचानक बुधवार सुबह मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, बाराबंकी स्थित महती निवासी रामलाल बीते कई साल से लोहिया संस्थान में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। मौजूदा समय में उनकी ड्यूटी लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक स्थित आर्थोपेडिक विभाग में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब उनके साथी कर्मचारियों ने उनसे किसी कार्य के लिए आवाज दी। जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी। कर्मचारियों ने रामलाल को किसी तरह संस्थान की इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

रामलाल की मौत के असल कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: रामलीला मैदान में जला रावण, सनातन धर्म के विरोध का अंत रही थीम

संबंधित समाचार