रामपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, मूंढापांडे में हुआ हादसा
रामपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार शाम को महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव अताई नगर निवासी वालीस्टर की पत्नी प्रवेश (50) परतापुर निवासी आशा और बहनोई चरन सिंह के साथ बाइक मंगलवार सुबह को जिला संभल के गांव अटौरा निवासी अपने मौसा के यहां पर गए थे। देर शाम को बाइक से तीनों लोग सवार होकर वापस घर को आ रहे कि मूंढापांडे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों लोग घायल हो गए।
सूचना के बाद राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया। जहां डाक्टर ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशा और चरन सिंह का उपचार कराया गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जहां देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
दीवार बनाने का विरोध करने पर मां बेटी को पीटा, रिपोर्ट
रामपुर। दीवार बनाने का विरोध करने पर आरोपियों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया आकिल निवासी हसीन जहां के पड़ोसी घर के पास ही दीवार बनवा रहे थे कि हसीन जहां और उसकी बेटी ने विरोध किया, तो लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: सीतापुर-जेल में आजम खां से मिले बड़े बेटे अदीब, करीब एक घंटे हुई बातचीत
