Kanpur: थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के गंभीर आरोप, GSVM मेडिकल कॉलेज ने किया खंडन, पढ़ें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के लगाए गंभीर आरोप।

कानपुर में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के गंभीर आरोप लगाए। इस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने खंडन जारी किया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के गंभीर आरोप लगाए गए। इस दौरान विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बीजेपी पर ट्टीट कर निशाना साधा। वहीं, इस मामले में मेडिकल कॉलेज ने खंडन जारी क‍िया है।

GSVM Letterजीएसवीएम के प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि सोशल मीडिया पर थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की बात गलत है। जीएसवीएम में थैलीसीमिया उसकी सबसे पहले स्कीनिंग की जाती है। वर्ष 2019 के बाद से एचआईवी, थैलीसीमिया का मरीज नहीं पाया गया है।

संबंधित समाचार