बहराइच: चाचा और उनके बेटों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने खाया विषाक्त, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी एक युवक अपना खेत चाचा को न देकर दूसरे को बटाई पर दे दिया। इससे नाराज चाचा और उनके बेटों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध युवक ने घाघरा नदी के तट पर पहुंच कर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

बौंडी थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी आशीष पांडे पुत्र दिनेश पांडे स्वयं खेती नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने खेत को बटाई पर दूसरे को दे दिया। जबकि आशीष पाण्डेय के चाचा खुद खेती करना चाहते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती आशीष ने बताया कि उसकी जमीन है, वह किसी को भी खेती के लिए दे सकता है। इसके बाद भी चाचा और उनके बेटो द्वारा विरोध किया जा रहा है।

इसी के विरोध में बुधवार सुबह उसकी पिटाई की। इससे वह काफी परेशान हो गया। उसका कहना है कि आए दिन चाचा और उनके बेटे द्वारा पिटाई की जा रही है। पिटाई से क्षुब्ध युवक सुबह घाघरा नदी के तट पहुंच कर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -सहारनपुर: घर में घुसकर युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार