Fatehpur: जिला अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर सो रहे कुत्ते… वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में जिला अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर कुत्ते सो रहे।

फतेहपुर में जिला अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर कुत्ते सो रहे। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

फतेहपुर, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला अस्पताल न आना पड़े इसके लिए सीएचसी और पीएचसी केंद्रों को आधुनिक बनाया जा रहा, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से ऐसा होते नहीं दिख रहा।

अस्पताल में मरीजों के जगह बेड पर कुत्ते लेट कर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुत्ते का मरीजों के बेड पर लेटे हुए दिखाई पड़ रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। 

स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। यह सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिले के हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। 30 बेड के इस अस्पताल में मरीज की जगह कुत्ता आराम करता दिख रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेड पर कुत्ता आराम से लेटा हुआ है और कोई भी स्वास्थ्य विभाग का कर्मीं वहां नजर नहीं आ रहा है।

जिस जगह पर बेड पड़ा है, उस जगह पर हाल में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। इस वायरल वीडियो को लेकर एसीएमओ इश्तियाक अहमद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सीएचसी में करीब 25 लोगों का स्टाफ है। उसके बाद भी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

संबंधित समाचार