शास्त्र और शस्त्र सनातन धर्म की परंपरा : राजा
खुर्शीद क्लब मैदान में आयोजित हुआ शस्त्र पूजन एवं क्षत्रिय महापंचायत
सुलतानपुर, अमृत विचार। शहर के खुर्शीद क्लब में बुधवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में क्षत्रिय समाज ने शस्त्र पूजन एवं क्षत्रिय महापंचायत की। जिसमें जिला, प्रदेश और देश के क्षत्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शास्त्र और शस्त्र सनातन धर्म की परंपरा रही है, जिनको आगे बढ़ाने की जरूरत है। शक्ति अगर धर्म आधारित हो तो इससे राम का अवतरण होता है और अधर्म का रूप ले तो रावण और कंस जन्म लेते हैं। इसलिए शक्ति शस्त्र का उपयोग आत्मरक्षा और शान्ति के लिए ही करना चाहिए। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रकाश में सरकार से प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।
सत्यनाथ मठ कादीपुर के पुजारी कपाली महराज ने वैचारिक मतभेद भुला कर एक होने, क्षत्रियों के उत्थान के लिए कार्य करने और सामाजिक उत्थान और सम्मान की चर्चा की और लोगों का आभार जताया। करणी सेना भारत के अध्यक्ष वीरू सिंह ने कहा कि देश की अस्मिता की रक्षा के लिए क्षत्रियों का शस्त्र उठता है, जिसका इतिहास गवाह है।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध एकजुटता आवश्यक है। यहां प्रबंधक अजय सिंह, इंजी. आरपी सिंह, नगर अध्यक्ष ऋषि प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रजनीश, सरदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंकित, गंगा सिंह , शेर बहादुर , ऋषि विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, बसंत सिंह, प्रणीत सिंह बौद्धिक, दीपक सिंह, बल्दीराय प्रमुख शिव कुमार सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, बलिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, पूर्व आईजी रणजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, अंश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह मदन, रणजीत सिंह त्रिसुण्डी, समर बहादुर सिंह, समरजीत सिंह, मृत्युंजय सिंह, अंश सिंह, आदि रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच : पति से विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड
