आज का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1905-नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की। 
1934-महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना। 
1937-हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म। 
1943-कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत। 
1947-राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए। 
1950-संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की। 
1951-विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 
1969-चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये। 
1975-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने। 
1976-त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली। 
1980-इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने। 
1981-भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन। 
1994-इजरायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न। 
1999-उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की। 
2001-जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की। 
2002-भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी जेरेमी लालरिनुंगा का जन्म। 
2005-वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला। 
2006-इजरायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की। 
2007-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। 
2012-बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत। 
2015-उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

 

संबंधित समाचार