बहराइच : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, पहचान करने में जुटी पुलिस
जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर जरवल रोड रेलवे फाटक संख्या 295 आईपीएल चीनी मिल के पास बुधवार रात को ट्रेन के आगे कूद कर 35 वर्षीय युवक ने जान दे दी जिसकी पहचान नहीं हो पाई है जीआरपी गोंडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड डाउन लाइन पर बुधवार रात एक युवक पहुंचा। रेल प्रखंड पर रात में 8:40 पर एक अज्ञात युवक ट्रेन संख्या 12204 सहरसा विहार गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन के आगे लेट गया।
गेटमैन दीपक सिंह ने बताया कि ट्रेन चालक ने बताया है कि युवक ट्रेन के आगे लाइन पर लेट गया। हॉर्न बजाया ब्रेक का भी इस्तेमाल किया। युवक लाइन से नहीं हटा। कुछ ही मिनट में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। घटना के बारे में ट्रेन रोक कर चालक ने गेटमैन को सूचना दी। गेटमैन और स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी गोंडा ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है।
ये भी पढ़ें -Amethi breaking news : किशोरी को जिन्दा जलाने का आरोप, 8 पर मुकदमा दर्ज
