ENG Vs SL : श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने पस्त हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, 156 रन पर ऑलआउट हुई टीम
बेंगलुरु। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार को 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए।
Spectacular Mendis catch removes Buttler 🤯
— ICC (@ICC) October 26, 2023
This Lahiru Kumara wicket is one of the moments that could be featured in your @0xFanCraze Crictos Collectible packs!
Visit https://t.co/8TpUHbQikC to own iconic moments from the #CWC23 pic.twitter.com/2v3bxZDZTb
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बलटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। इंग्लैंड ने आज के मुकाबले के लिए टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। जबकि श्रीलंका ने दो बदलाव करते हुए एंजेलो मैथ्यूज़ और लहिरु कुमारा टीम में शामिल किया हैं। जानकारों के अनुसार पिच धीमी नज़र आ रही है। दूसरी पारी मे गेंद के टर्न होने की संभावना है।
Toss news from Bengaluru 📰
— ICC (@ICC) October 26, 2023
Jos Buttler wins the toss and opts to bat first 🏏
Some big changes in the playing XIs 👀#CWC23 | #ENGvSL 📝: https://t.co/v6ZRcqz6SA pic.twitter.com/h5ElSq7nEy
इंग्लैंड एकादश: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर(कप्तान), लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद और मार्क वुड।
श्रीलंका एकादश: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज़, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा।
ये भी ढ़ें : World Cup Cricket 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने Team India पहुंची लखनऊ, Virat-Rohit के शोरों से गूंजा एयरपोर्ट
