World Cup Cricket 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने Team India पहुंची लखनऊ, Virat-Rohit के शोरों से गूंजा एयरपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विश्व कप 2023 में इंडियन टीम का जलवा बरकरार है। भारतीय टीम अभी तक के कुल 5 मुकाबलों में विरोधी टीमों को मात देती आई है। वहीं अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर भारतीय टीम लखनऊ पहुंच गई है। खिलाड़ियों की अगवानी के लिए लखनऊ में एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत के इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि इंडिया की टीम बुधवार रात को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। वहीं टीम इंडिया के पहुंचते ही फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस के रोहित-रोहित और विराट-विराट शोर से नजारा देखने लायक रहा। इसके अलावा फैंस ने भारत माता की जय के जमकर जयकारे लगाए और भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीयर्स किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी और स्टाफ एयरपोर्ट के बाहर बस में सवार होकर होटल के लिए रवाना हो गए। वहीं इस मौके पर क्रिकेट प्रेमियों में रोहित और विराट कोहली को लेकर काफी ज्यादा दीवानगी देखने को मिली।

एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के बाद टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ। बस से उतरते ही टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, केएल राहुल, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, शमी समेत सभी खिलाड़ियों को फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि 29 अक्टूबर को इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला है। दरअसल, इस मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: सुविधा नहीं बल्कि बदइंतजामी का स्टेशन बना मलेथू कनक स्टेशन, रोजाना गुजरती हैं 16 जोड़ी ट्रेनें, लोग परेशान

संबंधित समाचार