आजम खान से नहीं मिल सके अजय राय, जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर किया मना  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। गुरुवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल समाजवादी पार्टी नेता आजम खान से मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। जिसके बाद अजय राय बिना मुलाकात के ही जेल से बाहर आ गए। उन्होंने काफी देर तक मुलाकात के लिए जेल प्रशासन की अनुमति का इंतजार किया,लेकिन सफलता नहीं मिली।  

जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल का हवाला देते हुए आजम से मुलाकात की अनुमति देने से इंकार कर दिया। दलील दी कि जेल में कानूनन    कैदी से 15 दिवस की अवधि में दो आगंतुक मुलाकात कर सकते हैं। जबकि बुधवार को आजम के बेटे ने उनसे मुलाकात की थी। ऐसे में मुलाकात के लिए कैदी की सहमति होना भी आवश्यक है। जेल मैनुवल के हिसाब से मुलाकात के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है,जबकि आजम से मुलाकात के लिए ऐसा नहीं किया गया। वहीँ मुलाकात की अनुमति न देने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।  
 

ये भी पढ़ें -UP news : सीतापुर जेल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, आजम खान से करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार