UP news : सीतापुर जेल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, आजम खान से करेंगे मुलाकात    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल पहुँच गए हैं। जहाँ वो समाजवादी पार्टी नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय अजय राय जेल के अंदर हैं और जेल प्रशासन की तरफ से आजम खान से मुलाकात की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

जेल प्रशासन के मुताबिक जेल मैन्युअल के अनुसार जेल में कैदी से 15 दिवस की अवधि में दो आगंतुक मुलाकात कर सकते हैं। जबकि बुधवार को आजम के बेटे ने उनसे मुलाकात की थी। ऐसे में मुलाकात के लिए कैदी की सहमति होना भी आवश्यक है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: गोरखपुर से शव लेकर सीएम आवास पहुंचा परिवार, कहा- बेटी से प्रधान के बेटे ने रेप करके किडनैप किया!

संबंधित समाचार