वाराणसी के घाट पर मिली स्ट्रीट डॉगी जया जाएगी नीदरलैंड, ऐसे मिला मौका  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। स्ट्रीट डॉगी की किस्मत बदल गई है, जया अब विदेश में जाकर रहेगी। जया को ले जाने के लिए पेपर वर्क लगभग पूरा हो चुका है। जया मिरल के साथ नई दिल्ली जायेगी। जहां से वह 31 अक्टूबर को नीदरलैंड के लिए रवाना हो जायेंगी। जया को लेने खुद मिरल वाराणसी आई हैं और उन्होंने जया को देखकर खुशी जताई। 

स्ट्रीट डॉगी के विदेश जाने की कहानी काफी अलग है। दरअसल, इटली की रहने वाली वीरा लज्जारेती ने मोती और नीदरलैंड की रहने वाली मिरल ने जया को पसंद किया। ये दोनों काशी में कुछ समय बिताने आई थीं। जहां एक हादसे के बाद इन दोनों की दोस्ती डॉगी से हो गई। फिर इन लोगों ने इन्हें साथ रखने का फैसला किया था। 

स्ट्रीट डॉगी को साथ ले जाने के लिए दोनों ने एनिमोटल संस्था के संदलीप सेन गुप्ता से की। संदीप की संस्था वाराणसी में कुत्तों की देखभाल और उनको डोनेट करने का काम करती है। इसी संस्था ने दोनों डॉगी के सारे पेपर पूरे करवाए हैं। अब यही संस्था दोनों डॉगी को बाहर भेजे रही हैं। इन दोनों डॉगी में से मोती इटली जा चुकी है और अब कुछ ही दिन में जया नीदरलैंड पहुंच जायेगी। 

दिल्ली में इंटरनेशनल फिटनेस सर्टिफिकेट 
संदलीप बताते हैं कि जया को ले जाने के लिए मीरल के देश नीदरलैंड से ग्रीन चिट मिल चुका है। इसके लिए एक कार्ट आता है, जिसमें जया ट्रैवेल करेगी, वो कार्ट हमारे पास आ चुका है। इसके साथ ही मीरल भी वाराणसी आ गई हैं। 26 अक्टूबर यानी आज मिरल और जया दिल्ली जाएंगी।‌ वहां पर क्वारंटीन ऑफिस जाकर फाइनल इंटरनेशनल फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। इसका अपॉन्टमेंट उन्होंने ले लिया है। इसके बाद 31 अक्टूबर की रात नीदरलैंड की इनकी फ्लाइट है।  

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में आतंक बने स्ट्रीट डॉग, बच्चों की जान को खतरा

संबंधित समाचार