प्रयागराज में आतंक बने स्ट्रीट डॉग, बच्चों की जान को खतरा
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर में स्ट्रीट डॉग का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन कुत्तों के आतंक से लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इन आवारा खूंखार कुत्तों के कारण कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है। जिले में शहर की बात करे तो इस समय इस 40 हजार। कुत्तों का आतंक फैल चुका है। इस पर नगर निगम अंकुश लगा पाने में नाकामयाब है।
नगर निगम की ओर से कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग तरीकों से हजारों रुपए कर के रूप में वसूल किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी हालात जस के तस हैं। बेली और मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या अधिक है। वहीं कुत्तों का झुंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है।शहर की ऐसी कोई गली नहीं है जहां इन आवारा कुत्तों का आतंक न हो।
प्रशासन से इसकी शिकायत किये जाने के बाद पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी की ओर से सख्त कदम उठाये जाने का सिर्फ हवाला दिया जा रहा है। जवाब में कहा जाता है कि अब कुत्तों की जल्द ही नसबंदी की जाएगी। पहले उन स्थानों के कुत्तों की नसबंदी होगी जहां से शिकायत अधिक आती हैं। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी शीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी।
यहां है कुत्तों का आतंक
शहर के इन इलाकों में सबसे ज्यादा कुत्तों का आतंक है जिनमें सिविल लाइंस, कटरा, दारागंज, राजापुर, उच्च वागडी, बेली कॉलोनी, चौक, बेनीगंज, जॉनसन गंज, तेलियरगंज, करेली, सुलेमसराय, बेली, मंफोर्डगंज, सलोरी, महेंद्री चकिया, कालिंदीपुरम, मुंडेरा, कर्नलगंज , अल्लापुर, बहादुरगंज, कल्याणी देवी, दरियाबाद हैं।
डॉग बर्थ कंट्रोल में रखे जाएगे कुत्ते
शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को नियंत्रण करने के लिए फिलहाल अभियान शुरू किया गया है। चंडीगढ़ की विशेषज्ञ कंपनी को यह काम सौपा गया है। कुत्तों को पकड़ने के बाद करेली स्थित डाग बर्थ कंट्रोल सेंटर में लाया जाएगा। डॉग बर्थ कंट्रोल सेंटर में 20 से 25 कुत्ते ही रखे जा सकते हैं। बाद में 100 कुत्ते रखे जा सकेंगे। विभाग के मुताबिक करीब 2300 से अधिक कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। नसबंदी और टीकाकरण के नाम पर अब तक 25 लाख रुपये से अधिक खर्च भी हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें -UP news : बेसिक शिक्षा विभाग ने मदरसों को जारी नोटिस की निरस्त, कही ये बात
