रामपुर : सड़क हादसे में महिला की मौत, पति सहित दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। डीसीएम की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के पति सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव करीम गंज निवासी बबली अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से किसी काम से रामपुर आ रही थी कि शहजादनगर थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : आजम के करीबी वार्ड सभासद के घर इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप...देखें VIDEO

संबंधित समाचार