प्रयागराज: सुआट्स कॉलेज में वेतन को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने किया हंगामा, बंद किया गेट, लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, नैनी। सुआट्स कालेज (सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज) के बिगड़ते हालात और तंगी में जी रहे कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूटकर सड़क पर आ गया। कालेज में नौकरी करने वाले सुरक्षाकर्मियों ने होने वेतन की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों का हंगामा जारी है। सुआट्स कालेज के निदेशक प्रशासन के जेल जाने के बाद से कालेज की स्थित लगातार बिगड़ती जा रही है। कालेज में काम करने वाले कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को समय पे वेतन मिलना तो दूर उन्हे वेतन दिया ही नहीं जा रहा है।

बता दें कि पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इस बात को लेकर कर्मचारियो ने कई बार विरोध किया लेकिन कुछ नहीं हो सका। शुक्रवार को परेशान सुरक्षाकर्मियों ने एक जुट होकर सुआट्स कॉलेज के गेट पर हंगामा शुरु कर दिया। गेट पर ताला लगाकर आने जाने वालो पर रोक लगा दी। मालूम हो कि कॉलेज में लगाई गयी एडवांस इंडियन एजेंसी के 300 गार्ड कार्यरत है। जिन्हे आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर उन्हे बाहर करने की धमकी दी जाती है।

सुरक्षा एजेंसी के मालिक राकेश दुबे के मुताबिक तीन सौ गार्ड लगाए गये है। जिसने 26 दिन ड्यूटी करना होता है। आठ घंटे की ड्यूटी का उन्हें 8326 रुपये दिया जाता है। सुआट्स कॉलेज से मिलने वाले भुगतान के बाद उन्हें एजेंसी वेतन देता है। इधर आठ महीने से कॉलेज प्रशासन ने वेतन नहीं दिया है। जिसकी वजह से इनका वेतन रुका है।

धरना दे रहे गार्डो का कहना है कि अब लड़ाई आर पार की है हमे हमारा वेतन चाहिए। हमारा परिवार भुखमरी की कगार पर है। बिना वेतन के कितने दिन नौकरी चलेगी। उधर एजेंसी के मालिक राकेश दुबे के साथ कॉलेज में कार्यभार देखने वालो से वार्ता चल रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: तालाब में मिले युवक के शव की हुई पहचान, गोरखपुर का है निवासी, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

संबंधित समाचार