पीएम पहुंचे जानकीकुंड अस्पताल, अरविंद भाई को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति रहे स्व. अरविंद भाई मफतलाल की जन्म शताब्दी के अवसर पर हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने ट्रस्ट के अस्पताल का मुआयना किया और स्व. अरविंद भाई को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री का विमान खजुराहो से चलकर तीर्थक्षेत्र में विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने हेलीपैड पर अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर उतरा। यहां से पीएम रघुवीर मंदिर पहुंचे, जहां ट्रस्ट के संस्थापक रणछोड़ दास की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वह जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के नए अस्पताल का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रशासक डॉ. इलेश जैन ने पीएम को ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों आदि की जानकारी दी। पीएम संस्कृत के विद्यार्थियों से भी मिले।

ये भी पढ़ें -PM मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, बोले- भारत में सबसे तेजी से 5जी मोबाइल सेवाएं...

संबंधित समाचार