कासंगज: अतीक अहमद के शूटर के बाबा की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पानीपत में हुआ हादसा, बाबा के पास ही रहता था हत्यारोपी अरुण

सोरोंजी, अमृत विचार। अतीक अहमद की हत्या कर देश भर में चर्चा का विषय बना सोरों के कादरबाड़ी का अरुण भले ही जेल में है। गांव से उसका बेहद करीबी रिश्ता न रहा हो, लेकिन जिस बाबा के पास अरुण रहता था उनकी पनीपत सड़क हादसे में मौत हो गई है। हालांकि परिजनों बाबा की मौत के बाद भी अरुण की पैरोल के लिए पैरवी नहीं की है।

सोरों के गांव कादरबाड़ी निवासी अरुण कुमार मौर्य पानीपत में 65 वर्षीय मथुरा प्रसाद के यहां रहता था। वह पिछले दिनों अप्रैल माह में अतीक अहमद की हत्या कर देश भर में चर्चा का विषय बना। उसकी बाबा और अन्य परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की।

अरुण के नाम से कादरबाड़ी गांव का नाम जुड़ा तो चर्चा का विषय बना रहा। अब अरुण के बाबा मथुरा प्रसाद की सड़क हादसे में पानीपत में मौत हो गई है, लेकिन अरुण के परिवार के लोग ने बाबा की मौत के बाद भी अरुण की पैरोल कराना उचित नहीं समझा है। इधर बाबा का शव पैतृक गांव कादरबाड़ी लाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाबा की मौत के बाद एक बार फिर से अरुण का नाम चर्चा में आया है।

गांव में चर्चा थी अरुण बाबा मथुरा प्रसाद का सबसे लाडला है। बाबा के पास ही वह रहता था। बाबा ही उसकी देखरेख करते थे। जब से अरुण जेल गया है बाबा भी टूट चुके थे और गुमशुम रहने लगे थे। इधर बाबा की मौत से उनके परिवार में शोक छा गया है। ग्रामीण गांव में ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। बताया जाता है कि बाबा सब्जी लेने घर से गए थे रास्ते में बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: सात मदरसों ने किया सरेंडर, पांच को नोटिस...मची खलबली 

संबंधित समाचार