मेरी माटी मेरा देश अभियान : मिट्टी से भरे अमृत कलश भेजे गए लखनऊ
प्रतापगढ़, अमृत विचार। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एकत्रित किए गए अमृत कलश को शुक्रवार को लखनऊ भेजा गया। विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य,डीएम संजीव रंजन,सीडीओ नवनीत सेहारा ने तुलसी सदन हादीहाल से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल के 36 युवा स्वयंसेवक अमृत कलश लेकर जिला युवा कल्याण अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में बस से लखनऊ के लिए प्रस्थान किये। नोडल डीडीओ राकेश प्रसाद ने सभी का स्वागत किया। एनवाईके के उप निदेशक एसबी सिंह ने सहयोग के लिये सभी का आभार जताया। संचालन साहित्यकार सुनील प्रभाकर ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रतिनिधि विवेक उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पीडी डा.आर.सी. शर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम एन.एन.मिश्र, डीसी मनरेगा इन्द्रमणि त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, अजय श्रीवास्तव,ध्रुव जायसवाल, हरीश पांडेय शांति प्रकाश शर्मा, अभिषेक रावत, संजय कुमार शुक्ल सहयोग में लगे रहे।
ये भी पढ़ें -महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से बचाने के लिए बने हैं कानून : एडीजे
