बरेली: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला को पड़ा दिल का दौरा
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार देर शाम आरपीएफ कंट्रोल रूम मुरादाबाद से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में एक महिला यात्री जिसकी तबीयत खराब है। सूचना मिलने के बाद एस आई चांदनी हमराह ने बरेली जंक्शन आने पर ट्रेन को अटेंड किया।
बताया जा रहा है कि महिला को दिल का दौरा पड़ा था। महिला को उपचार के लिए मिशन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूजा पत्नी हरि शंकर ओझा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम केसठ थाना नवानगर वार्ड नंबर 5 के साथ बक्सर बिहार बताया। महिला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल निगरानी में बरेली जंक्शन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ मनोज यादव ने बताया कि स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई गई।
यह भी पढ़ें- बरेली: एक और ऑडियो वायरल...सटोरिए से साठगांठ में और घिरी एसओजी, SSP ने दिया जांच का आदेश
