बरेली: ट्रेन के आगे छात्रा को फेंकने के मामले में छात्रा का हाल जानने पहुंचे दिव्यांगजन राज्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। शोहदे द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन के आगे फेंके जाने से अपने दोनों पैर व एक हाथ गंवा देने वाली छात्रा ने प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन राज्य मंत्री के पूछे जाने पर कि बेटी ठीक होने पर तुम क्या चाहती हो, जिस पर बिटिया ने कहा मेरे दोनों अच्छी कम्पनी के पैर लगवा दें व मेरी पढ़ाई जारी रहे।

जिस पर मंत्री ने कहा कि वह  दिव्यांगजन कोटे से नीट की तैयारी कराकर डॉक्टर बनवाएंगे। इसके अलावा हर संभव सुविधा दिलवाएंगे। सीबीगंज के एक गांव की इंटर की एक छात्रा को गत दस अक्टूबर को उसके गांव के ही शोहदे द्वारा की गई छेड़छाड़ का विरोध करने पर  ट्रेन के आगे फेंक दिया था।

जिसके बाद उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गए थे।  सका बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग  एवं दिव्यांगजन राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप छात्रा का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

जिस पर छात्रा से उन्होंने पूछा बेटी ठीक होने पर तुम क्या चाहती हो, इस पर छात्रा ने कहा मै जब ठीक हो जाऊं तो मेरे दोनों पैर बहुत अच्छी कंपनी के लगवा देना और मेरी पढ़ाई जारी रहे, मै डाक्टर बनना चाहती हूं।

जिस पर उन्होंने कहा कि वह दिव्यांगजन कोटे से नीट की तैयारी कराकर डॉक्टर बनाएंगे। इसके अलावा हर संभव मदद दिलाई जाने का उन्होंने आश्वासन दिया। इसके बाद राज्य मंत्री छात्रा के गांव पहुंचे छात्रा के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान गांव के लोग भी एकत्र हो गए । अधर ग्रामीणों ने राज्य मंत्री से कहा कि अगर छात्रा डॉक्टर बन जाती है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं होगा। वरना उसे सरकारी नौकरी अवश्य दिलाई जाए है । उसके जीवन यापन के लिए अधिक अधिक आर्थिक मदद दी जाए । ग्रामीणों ने गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन दिलाए जाने की मांग की।

जिस पर उन्होंने कहा वह शीघ्र ही समाज कल्याण के अधिकारी को भेज कर गांव में विधवा, वृद्धा पेंशन दिलाए जाने को एक कैंप लगवाएंगे । इस मौके पर मुख्य रुप से  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग  के  पूर्व प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी , भाजपा नेता सुरेश गंगवार के अलावा सी ओ द्वितीय राजकुमार मिश्रा एवं इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम  पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता

संबंधित समाचार