कौशांबी: पूर्व विधायक के मामा के घर में धमाका, तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त, हड़कंप 

कौशांबी: पूर्व विधायक के मामा के घर में धमाका, तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त, हड़कंप 

प्रयागराज, कौशाम्बी। कौशाम्बी के पिपरी थाना अंतर्गत मनौरी बाजार में शुक्रवार की रात  एक मकान में बने गोदाम में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आस पास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घरों से बहर निकले और मौके पर भीड़ जुट गई।

Untitled-8 copy
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान

 

घटना की जानकारी पिपरी पुलिड को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर कई अधिकारी और चार गाड़ी फायर ब्रिगेड की पहुंची। आग को फिलहाल बुझा लिया गया है। बता दें कि जिस मकान मे धमाका हुआ है वह मकान भाजपा के पूर्व विधायक के मामा का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक कौशाबी के पिपरी थाना के मनौरी बाजार में रहने वाले हिमांशु केशरवानी पुत्र शंभू केसरवानी का मकान है। शंभू भाजपा नेता और पूर्व प्रधान भी है। सूत्रों के मुताबिक उनके घर के नीचे नमकीन बनाने का गोदाम है।  नमकीन के गोदाम की आड़ में पटाखे का अवैध गोदाम चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोदाम में तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास के तीन मकान ध्वस्त हो गये।

Untitled-9 copy

वहीं पांच सौ मीटर के दायरे में बने मकानों पर भी इस धमाके का असर पड़ गया। धमाके की आवाज के बाद लोग अपने घरो से बाहर निकले और देखा कि शंभू के गोदाम मे आग लगी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कि चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करने में जुट गयीं। धमाका इतना तेज था जो पूरा बाजार हिल गया। लोग दहशत मे आ गये।

सूचना पूर्व विधायक संजय गुप्ता को मिली तो मौके पर वह भी पहुंच गये। पूरी घटना में पुलिस का कहना है कि प्लाईवुड के गोदाम में आग लगी है। सूत्रों के मुताबिक दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि सिलेंडर फटा है। मकान ध्वस्त हुए है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने दी वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं