UPSSSC PET 2023: उन्नाव में व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई पेट परीक्षा, इन अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण
उन्नाव में व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई पेट परीक्षा।
उन्नाव में व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बीच पेट परीक्षा शुरू हुई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शुरू हुयी। परीक्षा के दौरान एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत आलाधिकारियों ने निरीक्षण किया।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में निर्धारित 14 परीक्षा केंद्रों पर पेट (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023) की परीक्षा शनिवार को शुरू हुयी। परीक्षा कराने की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पहले ही पूरी कर ली थी। डीएम के निर्देश पर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व डीआईओएस में ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया था।
बता दें उन्नाव के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 28 व 29 अक्टूबर को आगरा के 5976 परीक्षार्थियों को पेट की परीक्षा में शामिल होना है। परीक्षा चार पालियों में संपन्न हो रही है।
शहर के अटल बिहारी इंटर कालेज, चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय, डीएसएन कालेज ब्लाक-ए व ब्लाक-बी, देल्ही पब्लिक स्कूल, डा. हरिवंश राय बच्चन महाविद्यालय, मैचलेस विद्या मंदिर इंटर कालेज,माउंट लिटेरा जी स्कूल, न्य एरा स्कूल, पैट्रियाट इंटर कालेज, जीजीआईसी, सेंट ज्यूड्स कालेज, सर सैयद पब्लिक स्कूल व वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में तय समय के अनुसार परीक्षा शुरू करायी गयी।
इस दौरान डीएम अपूर्व दुबे के निर्देश पर शनिवार एडीएम नरेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ओम मणि तिवारी व डीआईओएस समेत तमाम आलाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
