बहराइच: Birthday Party में जाने को लेकर पति से हुआ विवाद, तो पत्नी ने ब्लेड से काट लिया गला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। जिले के बरियाभारी गांव निवासी एक विवाहिता का अपने पति से शुक्रवार शाम को जन्मदिन पार्टी में जाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह महिला ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बरियाबारी गांव निवासी महेश गोस्वामी के चचेरे भाई का शुक्रवार को जन्मदिन था। जिस पर महेश ने अपनी पत्नी अनीता से जन्मदिन में चलने की बात कही। अनीता (20) ने जन्मदिन पार्टी में जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पति और पत्नी में कहासुनी हुई। 

जिला अस्पताल आए पति महेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही पत्नी ने खुद को जान से मारने की बात कही। इसके बाद भी सभी ने मामले को शांत करा दिया। सभी रात में सो गए। शनिवार सुबह महिला ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। 

महिला के गला काटते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में गैंगस्टर सुधीर सिंह पर बड़ा एक्शन, 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार