Fatehpur News: दबंगों ने जेसीबी चालक को लाठी-डंडे से पीटा, अतिक्रमण हटाने से थे नाराज, Video Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दबंगों ने जेसीबी चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

फतेहपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान दबंगों ने जेसीबी चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू में सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है इसके साथ ही जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसके तहत अतिक्रमण किए लोगों का जेसीबी मशीन से अतिक्रमण तोड़ने और नाली खोदने का काम लिया जा रहा है। इसका कुछ दबंगो ने विरोध करते हुए जेसीबी चालक को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। घटना का एक वीडियो सामने आया है।

मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षापाल चौराहा का है। यहां पर पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के साथ सड़क के दोनों और नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके तहत अतिक्रमण तोड़ने का काम जेसीबी मशीन से किया जा रहा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध करते हुए नाली के लिए तीन फीट कम जगह तोड़ने के लिए जेसीबी चालक से कहा।

इस पर चालक ने कहा कि जितने में निशान लगा है उतना तोड़ा जा रहा है और जो बात करनी है पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से करे लो। इसके बाद दबंगों ने जेसीबी चालक को लाठी-डंडे से बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित जेसीबी चालक दिलीप रैदास ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य के खोदाई के दौरान 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

थाना में तहरीर देने के बाद अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला पांच दिन पहले का है और किसी ने कोई तहरीर नही दी है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार