Jalaun में बड़ी घटना, छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस बोली- आरोपी से हो रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास।

जालौन में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जालौन, अमृत विचार। जालौन में छेडखानी का विरोध करना एक किशोरी को भारी पड़ गया। अपने मंसूबे में असफल होते देख कर छेड़खानी करने वाले ने किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर उसके ऊपर फेक दिया और आग लगा दी। इस घटना में वह झुलस गई। उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

जानकारी के अनुसार डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसे गांव का ही मुन्ना राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष अक्सर छेड़ता रहता था। उसने कई बार विरोध किया लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थी। वह जब स्कूल जाती तो भी वह रास्ते में आ जाता। एक बार तो जब वह स्कूल में जब नाम लिखाने गए तो वहां पहुंच गया। आज भी उसने छेड़ा तो उसने विरोध किया।

इस पर बौखलाए व्यक्ति अपने मुंह में कोई पदार्थ भरकर आया और उसके ऊपर फूंक दिया। इतना ही नहीं उसने आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की मां ने भी आरोप लगाया कि मुन्ना ने आग लगा दी। मां का कहना है कि पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

किशोरी ने ने भी यही आरोप लगाया। हालंकि पुलिस इस बात से इत्तफाक नहीं रखती। सदर सीओ का कहना है कि वहां पर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें उसने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, इससे किशोरी झुलस गई। किशोरी का इलाज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया  है। 

परिवार पर डाला जा रहा दबाव

पीड़ित परिवार पर दबाव भी डाला जा रहा है। इस मामले को आपसी विवाद का रंग देने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने भी अपनी बात रखी। उसने तो यहां तक कहा कि एक दिन मेरे स्कूल भी पहुंच गया था। मां भी यही बात कह रही है, कि उसकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा है। वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि दबाव बनाया जा रहा कि यह मामला किशोरी से छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है। 

इलाके में इस घटना से फैली सनसनी

ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खासकर स्कूल जाने वाली छात्राओं में दहशत का माहौल देखा गया। गांव के लोग इस घटना के संदर्भ में दबी जुवान यही कह रहे है कि ऐसे तो कोई बेटी स्कूल भी नहीं जा पाएगी, आज उसके साथ घटना हुई है कल किसी और की बेटी को कोई इसी तरह परेशान करेगा। डकोर क्षेत्र में यह घटना खासी चर्चा की विषय बनी हुई है।

 

संबंधित समाचार