बरेली: लंबित राजस्व वादों की समीक्षा में मंडल में पीलीभीत सबसे पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमिश्नर ने शनिवार को समीक्षा बैठक की, शाहजहांपुर सबसे आगे और बरेली दूसरे नंबर पर

बरेली, अमृत विचार। न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के अभियान में शाहजहांपुर अब तक सबसे आगे पाया गया है, जबकि दूसरे नंबर पर बरेली है। पीलीभीत में सबसे कम वाद निस्तारित हुए हैं। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिछले दिनों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के आदेश दिए थे। 11 अक्टूबर तक बरेली में 15677 वाद, बदायूं में 13674, पीलीभीत में 8191, शाहजहांपुर में 17280 वाद लंबित थे, जिसमें 25 अक्टूबर तक बरेली में 3526, बदायूं में 1987, पीलीभीत में 117 और शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 5149 वादों का निस्तारण किया गया है। 

शनिवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक करते हुए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। महीने के हर सोमवार और गुरुवार को लंबित वादों के निस्तारण की वह सभी जिलों की समीक्षा करेंगी। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट

पीलीभीत में सबसे अधिक पराली जलाने की घटनाएं
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पराली प्रबंधन की समीक्षा में पाया है कि पीलीभीत में सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर उन्होंने पीलीभीत से सभी डीएम को लोगों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब कोहाड़ापीर रोड पर बैरियर लगाकर रोकी आवाजाही

संबंधित समाचार