पीलीभीत : तो गौंहनिया में अभी भी तनाव, हिंदू संगठन ने की सीओ से मुलाकात..जानिए क्या की मांग !
पीलीभीत,अमृत विचार। हर से सटे गांव गौहनिया ने बैंककर्मी की हत्या के बाद हुए हंगामे के बाद भले ही पुलिस किसी तरह के तनाव के हालात की बात से इंकार कर रही हो, लेकिन अभी भी हालात नहीं सुधरे है। अब लापता युवक का शव मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए सीओ से गहनता से जांच कराने की मांग की गई। साथ ही एक समुदाय के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि शुक्रवार को रामलीला रेलवे क्रासिंग के पास 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था।
शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। इधर, ग्राम गौहनिया निवासी विशाल (26) पुत्र गोपाल 26 अक्तूबर को घर से अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को परिजन सुनगढ़ी थाने पहुंचे और फोटो समेत तहरीर दी। फोटो देख पुलिस को एक दिन पूर्व मिले अज्ञात शव से चेहरा मिलता जुलता प्रतीत हुआ। लापता युवक के परिवार वालों को पुलिस मोर्चरी में लाई और शव दिखाया। जिसके बाद शव की शिनाख्त विशाल के रुप में हो गई। इसके बाद पुलिस सभी कुछ सामान्य बता रही है। मगर, इस घटना को लेकर नया मोड़ आया है ।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इसे लेकर हत्या की आशंका जताने के साथ ही बैंक कर्मी के हत्याकांड से जोड़कर देखा है। शनिवार को हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष यशवन्त सिंह, युवा जिला अध्यक्ष आशीष लोधी, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, शुभम सक्सेना, पुनीत जायसवाल, जोली, राजेश गंगवार ईश्वरी प्रसाद आदि ने सीओ से मुलाकात की। जिसमे बताया कि मृतक का ई रिक्शा गायब है। मृतक के परिजन से भी मिले थे, जिसमे हत्या की आशंका जताई है।
इसके अलावा कहा की वहां पर एक समुदाय को टारगेट कर कुछ लोग गुंडई कर परेशान कर रहे है। हिंदू जागरण मंच के एक पदाधिकारी के रिश्तेदार भी प्रताड़ित किए गए है। इसकी जांच कर कारवाई की जाए। सीओ ने आश्वाशन दिया। हिजाम नेता आशीष ने बताया कि इस मामले में रविवार को तहरीर दी जाएगी।
उधर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मृतक के भाई अरुण ने शव की शिनाख्त की है। किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कामयाब हुए जिम्मेदार.. 24 घंटे में आरोपों से पलटा एचएस का परिवार
