वाराणसी: चंद्रग्रहण के बाद गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, किया दान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। चंद्रग्रहण के बाद काशी के घाटों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा-स्नान कर विधिविधान से दान-पुण्य किया। गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस, जलपुलिस व एनडीआरएफ निगरानी में जुटी रही। शनिवार की रात चंद्रग्रहण लगा था। इसका प्रभाव भारत में भी था। ग्रहण के सूतक काल में काशी के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे।

ऐसे में रविवार की भोर में गंगा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ घाटों पर उमड़ी। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाटों पर मौजूद पुरोहितों व गरीबों में दान कर पुण्य के भागी बने। सूतक काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। ऐसे में सूतक काल समाप्त होने के बाद गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए काशी के सभी प्रमुख घाटों पर लोगों की भीड़ दिखी। लोगों ने गंगा स्नान किया। वहीं दान-पुण्य किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, कोहराम

संबंधित समाचार