गाजियाबाद में छात्रा से मोबाइल लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद में छात्रा से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

बता दें कि गाजियाबाद से हापुड़ लौट रही जिले के पन्नापुरी निवासी कीर्ति सिंह गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा कॉलेज से अपनी दोस्त दीक्षा के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। इस बीच दिल्ली लखनऊ हाइवे पर मसूरी थानाक्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाश आटो के पीछे लग गए और पीछे से मोबाइल धीमा करके कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीन लिया। कीर्ती ने मोबाइल नहीं छोड़ा और बदमाशों से भिड़ गई।

जिससे वो घायल हो गई थी और उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की सघन तलाशी में जुट गई थी। इस बीच 28 अक्टूबर को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक पर सवाल होकर ग्राम मटियाला से ग्राम सिकरोड़ा नई आवादी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरा आरोपी मौके और अंधेरे का फायदा मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र मसूरी में एक माबाइल छीनने की घटना हुई थी, जिसमे छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलवीर उर्फ बोबिल बताया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथी जीतू उर्फ जितेन्द्र के साथ छात्रा से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से पीड़िता कीर्ति का मोबाइल फोन और देशी कट्टा बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें: आटो से घर जा रही छात्रा से लुटेरों ने छीना मोबाइल, विरोध किया तो आटो से गिराया, सिर में लगी गंभीर चोट, ICU में एडमिट

संबंधित समाचार