Farrukhabad Suicide : पीएसी जवान ने खुद को गोली से उड़ाया… मौत, बुद्ध महोत्सव संकिसा में ड्यूटी करने आए थे
फर्रुखाबाद में पीएसी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
फर्रुखाबाद में बुद्ध महोत्सव संकिसा में ड्यूटी करने आये पीएसी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बृद्ध महोत्सव संकिसा में ड्यूटी करने गए पीएसी के जवान ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 26 वाहिनी इटावा में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
हाथरस जिले के थाना मुरासन के गांव नगला धर्मा का रहने वाला सिपाही सचिन अपनी टोली के साथ मेरापुर थाना क्षेत्र के भदन्त विजय सोम विद्या मंदिर इंटर कालेज में कैप में ठहरा था। बताया गया कि पीएसी की यह टुकड़ी संकिसा में चल रहे बृद्ध महोत्सव में ड्यूटी करने के लिए दो दिन पूर्व भेजी गई थी।
रविवार सुबह सिपाही सचिन ने कॉलेज परिसर में लगे कैंप में ही खुद को सरकारी रायफल से गोली से उड़ा दिया। कैंप में गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे। इधर, घटना की सूचना पाकर एसपी विकास कुमार ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। घटना की सूचना पीएसी कमांडेंट 26 वाहिनी इटावा को भेज दी गई।
