देश की सभी चीजों पर विस्तार से बात करते हैं प्रधानमंत्री : सांसद त्रिपाठी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद कहा कि देश की हर चीजों पर विस्तार से बात करते हैं देश के प्रधानमंत्री। सांसद त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात में आज प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर युवाओं का सबसे बड़ा संगठन मेरा युवा भारत बनाया जाएगा। यह संगठन, भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा। यह विकसित भारत के निर्माण में भारत की युवा शक्ति को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एकजुट करने का एक अनोखा प्रयास है। 

एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में खादी की इस साल बढ़ी बिक्री को बताया। खादी की ब्रिक्री बढ़ने का मतलब है इसका फायदा शहर से लेकर गांव तक में अलग- अलग वर्गों तक पहुंचता है। इस बिक्री का लाभ हमारे बुनकर, हस्तशिल्प के कारीगर, किसान, आयुर्वेदिक पौधे लगाने वाले कुटीर उद्योग सबको मिल रहा है। यही प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान की ताकत है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जनता की आवाज है।इसमें प्रधानमंत्री मोदी हर छोटी से छोटी चीज पर बात करते हैं।

ये भी पढ़ें -CM योगी ने किया जनता का आवाहन, लिखा - 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को करें मजबूत

संबंधित समाचार