Kanpur Crime: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को साबड़ से पीटकर कर दिया मरणासन्न... मौत, इतने आरोपी हुए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में साबड़ के ताबड़तोड़ प्रहार से मरणासन्न युवक की मौत।

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर साबड़ के ताबड़तोड़ प्रहार से युवक को मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर साबड़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की चचेरी बहन ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

सिमरा गांव निवासी रजिस्ट्रार ऑफिस से रिटायर्ड रामनाथ का 27 वर्षीय पुत्र विवेक गौतम दिबियापुर में लिफ्ट बनाने का काम करता था। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को वह छुट्टी पर घर लौटा था। इसी दौरान शाम के समय घर के पास बने अंबेडकर पार्क में बैठकर मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था।

इसी दौरान सिमरा गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी करन, समीर व एक अन्य अज्ञात वहां पहुंच गए। चचेरी बहन गायत्री गौतम ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पीछे से अचानक साबड़ से एक के बाद एक कई बार वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो कर वहीं गिर पड़ा।

आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां भाग निकले। घटना देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद जैसे तैसे परिजन उसे नाजुक हालत में प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां हालत देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

परिजन इसके बाद उसे कल्याणपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। करीब एक सप्ताह बाद शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मां तारावती, बहन प्रतिभा में कोहराम मच गया। मृतक विवेक भाई उमेश, अवधेश व विनय में सबसे छोटा था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कनक ज्वैलर्स में DRI का छापा, लखनऊ से आई टीम ने की जांच, अधिकारियों ने कुछ भी बताने से किया इंकार

संबंधित समाचार