वाराणसी कैंट स्टेशन के पास मजबूरी बता कर बेच रहा था चोरी का मोबाइल, पुलिस ने पकड़ा
वाराणसी, अमृत विचार। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह के निर्देश पर थाना जीआरपी कैण्ट के रवाना सूदा थाना सर्कुलेटिंग एरिया के प्रीपेड मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्कुलेटिंग एरिया मे बने डीलक्श शौचालय के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जो चोरी के मोबाइल को अपनी मजबूरी बताकर लोगों को बेचने की कोशिश कर रहा था।
पकड़े जाने पर उसने अपना नाम राम जी मिश्रा पुत्र स्व. परमानन्द मिश्रा निवासी मन-बी-11 मुर्गियों टोला बजरडीहा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 30 वर्ष लगभग बताया। पकड़े गए युवक से तलाशी में दो मोबाइल बरामद किये गए। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। इस ऑपरेशन में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक लालधर प्रसाद, चौकी प्रभारी काशी, हमराह दिनेश कुमार, आनन्द चौकी प्रभारी भदोही, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -बदायूं: बेटी को पेपर दिलाकर लौट रहे बीमा एजेंट की हादसे में मौत
