फिल्म एनिमल और फाइटर के लिए अनिल कपूर ने किया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल और फाइटर के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अनिल कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के 65 साल के पिता बलबीर सिंह का रोल निभा रहे हैं। वहीं फिल्म फाइटर में अनिल 45 साल के इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों ही किरदारों के लिए अनिल कपूर ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। 

https://www.instagram.com/p/Cy_ANS8qDQQ/?hl=en&img_index=4

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा,दो एकदम अलग-अलग किरदारों के बीच स्विच करना बहुत चैलेंजिंग था। एनिमल के 65 साल के बलबीर से लेकर फाइटर के 45 वर्षीय रॉकी तक..मैंने जो प्रेस्टीजियस यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मुझे सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा।

अनिल कपूर ने कहा कि अब जब मैंने दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार नहीं कर पा रहा है। अनिल कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। 

ये भी पढ़ें : फिल्म 'होरो नंबर 1' में नजर आएगी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी, सारा अली खान को किया रिप्लेस

संबंधित समाचार