मुरादाबाद : लखनऊ में आयोजित मेले में उद्यमियों को मिला स्टाल लगाने का अवसर, कल तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग

मुरादाबाद। आयुक्त एवं निदेशक ओडीओपी प्रकोष्ठ की ओर से 3-11 नवंबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खादी ग्रामोद्योग एवं हथकरघा, सिल्क और एमएसएमई मेला लगेगा। जिसमें ओडीओपी उद्यमियों को उत्पाद का स्टाल लगाने का अवसर है। जिसके लिए वह अपने जिले में 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

आयुक्त एवं निदेशक उद्योग राजेश कुमार के अनुसार स्टाल लगाने वाले ओडीओपी उत्पादों के उद्यमी को 66,667 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। 

मुरादाबाद मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि इस मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक ओडीओपी उत्पाद उद्यमियों के द्वारा प्रतिभाग पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति स्टाल दर, यात्रा व्यय, माल ढुलाई के लिए अपने जिले के जिला उद्यमिता एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से कर सकता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कांग्रेस पदाधिकारियों ने की डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग

संबंधित समाचार