बहराइच: ट्रक चालकों के बीच हुई मारपीट में चली तलवार, एक युवक गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज
बहराइच, अमृत विचार। शहर में दरगाह थाने के निकट रविवार रात को समान ट्रक पर लोड करने के मामले को लेकर दो चालक आपस में भिड़ गए एक चालक की ओर से तलवार से हमला किया। जिससे दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर आरोपी चालक के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बरेली जनपद के भूता थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर निवासी मलकीत पुत्र मक्खन सिंह और रामकिशन यादव पुत्र आसाराम ट्रक चालक हैं। दोनों बहराइच में सामान लादने के लिए अपनी-अपनी ट्रक लेकर आए। रविवार रात 10 बजे दरगाह थाने के निकट ट्रक पर सामान पहले लादने को लेकर दोनों चालकों में कहासुनी शुरू हो गई।
इसी बीच मलकीत सिंह ने तलवार से दूसरे ट्रक चालक रामकिशन पर हमला कर दिया। जिससे रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दरगाह थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों चालकों को थाने लाया गया रामकिशन की तहरीर पर ट्रक चालक मलकीत सिंह के विरुद्ध प्राण घातक हमले का केस दर्ज किया जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों चालक एक ही गांव के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: PGI में बीजेपी के पूर्व सांसद बेटे के इलाज के लिए डॉक्टरों से लगाते रहे गुहार, नहीं छुआ, तोड़ा दम
