संभल: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों का आरोप...पति हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दहेज में कार न देने की वजह से की हत्या

महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।

संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला का शव कमरे की छत में लगे पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में कार न देने की वजह से हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने  महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
  
थाना क्षेत्र के गांव मोती नगर निवासी राजमिस्त्री अजय की शादी 8 वर्ष पहले बिलारी निवासी सुनीता के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटे अभि और विराज हैं। अजय पत्नी व बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहता था और वहीं मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही अजय परिवार के साथ चंडीगढ़ से वापस घर आया था।  कई दिनों से दंपति में किसी बात को लेकर विवाद  था।  
   
सोमवार की सुबह छह बजे सुनीता का शव कमरे की छत में लगे पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सुनीता को फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। चीख पुकार को सुनकर मुहल्ला के लोग भी इकठ्ठा हो गए। सुनीता की मौत होने की पर मायके वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

 मायके वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दामाद पर गला दबाकर सुनीता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। सुनीता के पिता रामअवतार की तहरीर  पर पुलिस ने पति अजय को हिरासत में लिया। पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:- संभल: नवजात बच्ची की कब्र खोदते युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार