प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: सवारियों से भरी मैजिक पलटी, किशोर की दर्दनाक मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जौनपुर के बादशाहपुर में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम देख कर लौट रही सवारियों से भरी मैजिक हंडिया-जंघई मार्ग पर जैतापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे एक किशोर की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को शहर रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार की भोर की है।

जानकारी के मुताबिक हंडिया के करीब दो दर्जन से अधिक लोग जौनपुर के बादशाहपुर भरत मिलाप देखने गये थे। वापस लौटते वक्त हंडिया जैतपुर के समीप मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे काफी लोग मैजिक के नीचे दब गये। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों कि भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने मैजिक में दबे लोगो को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरांयपीथा धनूपुर भेजा। जहां घायल आदित्य मौर्य उर्फ छोटू निवासी वार्ड पांच हंडिया तथा मैजिक चालक अखिलेश निवासी तारागांव को शहर के अस्पताल में भेज दिया गया।

अस्पताल पहुंचने के पहले ही छोटू की मौत हो गईं। अखिलेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटू कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसके पिता कमलाशंकर राज मिस्त्री हैं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना में घायल शिवम, सोनू, दीपक, रमा, अंशू, अभिषेक, नीरज, संतोष, संजू, सुषमा, पूजा, रीता, मनीषा, कपिल, अतुल, रवि, रामगरीब, अंकित को प्राथमिक उपचार की बाद छोड़ दिया गया। कुछ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना मानचित्र बनवाए जमीन का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव