उन्नाव: डांडिया नाइट सेलिब्रेशन में फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी महिलाएं
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत शुक्लागंज राजधानी मार्ग स्थित आवा कॉन्टिनेन्टल में सोमवार को डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जहां डांडिया नृत्य, गायन एवं विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओ में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाये फिल्मी गीतों पर थिरकती रही।

बता दें श्री राम सुन्दर धनपती देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में आवा कान्टिनेन्टल होटल में डांडिया नाइट सेलिब्रेसन के दौरान सचिव अनीता शुक्ला ने बताया कि डांडिया नाइट सेलिब्रेशन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के भीतर छुपी हुयी प्रतिभाओं को निखारना है।
एक दूसरे से मिलकर आपस में अपने विचारों को साझा करने और उन्हें समझने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं अपने व्यस्तता भरे जीवन से कुछ पल अपनी खुशियों के लिए भी निकाल सकती हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डांडिया नृत्य, गायन एवं विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक विशेष तरह के इंट्री पास की व्यवस्था की गयी थी। इस मौके पर रीता बाजपेई, शोभा वर्मा, अनीता अवस्थी, अर्चना भाटिया, विमला मिश्रा, दीप्ति शुक्ला, शोभा शुक्ला, सुनीता सैनी मौजूद रहे। वहीं वीरेन्द्र शुक्ला, अनूप साहू के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना मानचित्र बनवाए जमीन का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा
