सपा दलित विरोधी पार्टी, पिछड़ों को देती है धोखा: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब है पिछड़ा, दलित, आरक्षण विरोधी सपा। उक्त वक्तव्य देते हुए डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, सदस्य-विधान परिषद एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आंबेडकर विरोधी पार्टी है। इसलिए वह दलित विरोध का पर्याय बन चुकी है। 

डॉ. निर्मल ने कहा कि सपा ने लोकसभा में दलितों का आरक्षण बिल फाड़ा, ठेकेदारी में दलितों का आरक्षण समाप्त किया। डॉ. आंबेडकर अतंर्राज्यीय बस अड्डा आलमबाग, डॉ अम्बेडकर मेडिकल कालेज, कन्नौज और डॉ. आंबेडकर वाटिका लखनऊ से डॉ. आंबेडकर का नाम हटाया तथा नाम पट्टिका को रौंद कर अपमानित किया। ग्राम समाज के जमीनों के आंवटन में दलितों की प्राथमिकता समाप्त कर दी।

डा. निर्मल ने कहा कि इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी बुद्ध विरोधी भी है। उसने महात्मा बुद्ध की माँ महामाया के नाम पर बने जिले हाथरस से महामाया का नाम हटा दिया। इसलिए सपा घोषित दलित विरोधी पार्टी है और इसका पीडीए दलितों, पिछड़ो को धोखा देने वाला एक छदम  नारा है। सपा ने अपने कार्यकाल में दलितों पिछड़ो के हक में एक भी जनहित का कार्य नहीं किया।

यह भी पढ़ें:-Asian Para Games 2023: तिरंगे को देख भावुक हुए सुहास, किया प्रणाम

संबंधित समाचार