युवती ने रिश्तेदारों पर लगाया फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। वजीरगंज कोतवाली में एक युवती ने रिश्तेदारों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि रिश्तेदारों ने उसकी इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए है।

वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्र के मुताबिक, युवती कुछ दिन पहले इलाके में वजीरगंज स्थित ननिहाल गई थी। लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि नानी के घर उसकी मां का झगड़ा रिश्तेदारों से हुआ था। इसके बाद आरोपितों ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फेक आई बनाकर अभद्र टिप्पणी और गालीगलौज के मैसेज भेजे और बाद में डिलीट कर दिया। पीड़िता ने मैसेज के स्क्रीन शॉट ले लिए और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच आरोपित उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील और अभद्र पोस्ट किए जाने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल के जरिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में महिला यात्री को छह घंटे तक एयरपोर्ट रोका, हंगामा

 

संबंधित समाचार