किराना और मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में स्थित एक किराना व मिष्ठान भंडार की दुकान में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया गया।
खंडासा थाना के अमरगंज तिराहे पर लव कुमार गुप्ता की किराना एंड मिष्ठान भंडार है। दुकान का कामकाज समाप्त करने के बाद रोज की तरह रात को ताला बंद करके वह घर चला गया। दुकान के सामने बरामदे में दुकान संचालक के पिता राम अचल गुप्ता सो रहे थे। तभी रात में बंद दुकान से धुआं दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दुकान संचालक को दी गई। जिस पर दुकान खोलकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी थी। पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आज पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह - सरदार पटेल नहीं होते तो जूनागढ़ और हैदराबाद जाने के लिए लेना पड़ता वीजा
