लखनऊ: अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का विरोध करने पर शौहर ने दी तीन तलाक की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सआदतगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपितों पर दर्ज की एफआईआर

लखनऊ/ठाकुरगंज, अमृत विचार। सआदतगंज कोतवाली में एक महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए डीपी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का विरोध करने पर पति ने तीन तलाक की धमकी देते हुए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपित ने दूसरा निकाह कर लिया है।

सआदतगंज के गुल्लू की तकिया चैपटिया निवासी युवती की शादी वर्ष 2015 को कच्चा पुल चैपटिया निवासी इस्लाम खान से हुई थी। आरोप है कि कुछ वर्ष बाद इस्लाम कारोबार करने के लिए पत्नी से मायके वालों से पांच लाख रुपए मांगने के लिए कहा। महिला ने माता-पिता से कहकर इस्लाम को एक लाख रुपए दिला दिया। 

आरोपित शेष चार लाख रुपए मांग कर लाने के लिए उसे यातनाएं देने लगा। इसी बीच परेशान करने की नियत से आरोपित उस पर अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित ने तीन तलाक की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। 

पीड़िता का कहना है कि उसे घर से निकालने के बाद पति ने दूसरा निकाह किया लेकिन दूसरी पत्नी को भी घर से भगा दिया। अब आरोपित तीसरी शादी की फिराक में है। भनक लगते ही पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार