लखनऊ: शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर थाने में एक महिला ने शोहदे पर अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। तो वहीं, चिनहट में करवा चौथ पर ससुराल आई महिला से मारपीट के बाद छेड़छ़ाड़ की गई। महिला ने चिनहट थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सरोजनीनगर थानाक्षेत्र की महिला हजरतगंज में प्राइवेट नौकरी करती है। आरोप है कि सोमवार रात नौ बजे वह आफिस से घर लौट रही थी। तभी आजादनगर मोड़ के समीप अनस ने अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित हाथापाई पर उतारु हो गया।

पीड़िता के साथ आए डाला चालक किशन बीच-बचाव करने लगा तब आरोपित ने डाला चालक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं, चिनहट थाने में एक महिला ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि करवा चौथ पर वह पति के संग ससुराल आई थी।

आरोप है कि ससुराल पक्ष से चल रही अनबन के चलते सास-ससुर उसे पीटने लगे। आरोप है कि विरोध किए जाने पर पति राहुल सिंह ने परिवारिक सदस्यों के समाने उसके कपड़े फाड़ घर से भागने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार