बहराइच: मनगौढ़िया गांव में चोरों का तांडव, तीन मकानों से पार किया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मनगौढ़िया गांव में मंगलवार रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने तीन ग्रामीणों के मकान से लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनगौढ़िया के मजरा शोभापुरवा में मंगलवार रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। 

चोर गांव निवासी रमेश पुत्र परशु के घर में घुस गए। चोरों ने कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान की चोरी की। इसके बाद चोर पड़ोसी सुमिरन सिंह पुत्र पाटन सिंह और नारायण के घर में घुसे। यहां पर चोरों ने हजारों रूपये नकदी, सोने और चांदी के जेवरात, कपड़ा और बर्तन की चोरी। सुबह घर में सामान बिखरा देख परिवार में हड़कंप मच गया। 

चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास गांव के लोग एकत्रित हो गए। चोरी की तहरीर पीड़ितों ने थाने में दी। तीन मकान से ढाई लाख रुपए मूल्य के संपत्ति की चोरी हुई है। जालिम नगर चौकी की पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार