Karwa Chauth 2023: सीमा हैदर ने सचिन के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, मां ने भेजा सामान! देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। देशभर में आज बुधवार को करवा चौथ का व्रत बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन बिन कुछ खाया-पिए व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में आज पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर ने भी अपने पति सचिन मीना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। सीमा हैदर के लिए उनके मायके से सामान भी आया है। 

सीमा हैदर जब से भारत आई तो यहां के त्योहारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। सीमा हैदर और सचिन मीना की करवा चौथ के व्रत के दौरान की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सीमा हैदर मांग में सिंदूर लगाए, मंगलसूत्र पहने, हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही है।

सीमा ने दिखाया करवा चौथ का सामान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीमा अपने मायके से आए सामान को दिखा रही है। सीमा हैदर बता रही है कि उनके मायके से उनकी मां यानी वकील एपी सिंह की मां ने शगुन का सारा सामान भेजा है। सीमा ने एपी सिंह को अपना भाई बनाया है। करवा चौथ के लिए उपहार भेजने के लिए सीमा ने एपी सिंह को धन्यवाद दिया। 

यह भी पढ़ें;-सपा राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव की रणनीति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

संबंधित समाचार