आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेल कारोबारियों के 40 से अधिक प्रतिष्ठानों और गोदामों पर मारा छापा
आगरा। यूपी के आगरा के चार तेल कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक शहर की पुरानी सरसों तेल कंपनियों में शुमार बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल कंपनी, एसके इंडस्ट्रीज और हरिशंकर एंड कंपनी पर आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारियों ने सुबह सात बजे एक साथ कार्रवाई शुरू की।
आगरा में चार कंपनियों के 40 से ज्यादा ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि राज्यों में इन कंपनियों के तेल की खपत ज्यादा है। सराफा कारोबारी अजय अवागढ़ के बाद शहर के चार तेल कारोबारियों पर मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने छापा मारा।
आगरा के साथ कोलकाता में भी इन कंपनियों के गोदाम और ऑफिस पर आयकर विभाग की कार्रवाई एक साथ शुरू की गई। आगरा के साथ पड़ोसी जिलों के आयकर अधिकारी इस कार्रवाई में विशेष रूप से बुलाए गए हैं।
यह भी पढ़ें;-सपा राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव की रणनीति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
