देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.52 लाख हुई, 42.50 लाख स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितोें की संख्या अब 53.52 लाख हो गयी है जबकि 42.50 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात तक 46,067 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 53,51,723 …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितोें की संख्या अब 53.52 लाख हो गयी है जबकि 42.50 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात तक 46,067 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 53,51,723 हो गयी है। इस दौरान 418 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 86,013 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 46,308 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 42, 49, 648 हो गयी है।

देश में इस समय कोविड-19 के 10,15,275 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र 3,00, 887 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,564 मामले और आंध्र प्रदेश में 81,763 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 19.10 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 79.28 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.61 फीसदी है। महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या अब यह 3,00,887 हो गयी है। राज्य में अब तक 8,34,432 लोग निरोग हुए हैं। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 410 मरीजों की कमी हुई है जिससे सक्रिय मामले 67,825 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4869 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,70,094 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46506 हो गयी है तथा 8685 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4,75,717 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 30636 सक्रिय मामले हैं और 1025 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,37,508 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। ओडिशा में सक्रिय मामले 33092 हो गये हैं और 682 लोगों की मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 1,37,567 हो गयी है। केरल में सक्रिय मामले 35795 हो गये तथा 501 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 90,085 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 529 बढ़ने से यह संख्या 32250 हो गयी है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4907 हो गयी है तथा अब तक 2,01,671 मरीज रोग मुक्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 24509 सक्रिय मामले हैं तथा 4242 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,90,021 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 21662 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 68,463 हो गयी है जबकि अब तक 2708 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16076 हैं तथा 3286 लोगों की मौत हुई है और 1,00,974 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 12609 हो गये हैं। राज्य में 859 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,51,750 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1901, राजस्थान में 1308, हरियाणा में 1092, जम्मू-कश्मीर में 966, झारखंड में 602, छत्तीसगढ़ में 645, असम में 540, उत्तराखंड में 464, पुड्डुचेरी में 462, गोवा में 335, त्रिपुरा में 235, चंडीगढ़ में 113, हिमाचल प्रदेश में 111, अंडमान- निकाेबार द्वीप समूह में 52, मणिपुर में 52, लद्दाख में 48, मेघालय में 32, सिक्किम में 24, नागालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार